मुंबई पुलिस को मिली धमकी, नरेंद्र मोदी स्टेडियम को उड़ाने की हो रही साजिश....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
मुंबई । मुंबई पुलिस को मिले एक धमकी भरे मेल में प्रधानमंत्री और अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम को धमाके से उड़ाने की चेतावनी दी गई। इस मेल में सेंडर ने इसके बदले भारत सरकार से 500 करोड़ रुपए की मांग की है। साथ ही कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को रिहाई भी मांगी गई है। मालूम हो कि बिश्नोई दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के कई मैच होने हैं।
ईमेल में कहा गया कि आतंकी गुट ने हमलों को अंजाम देने के लिए पहले से ही अपने लोगों को तैनात कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह धमकी भरा मेल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को भेजा गया था जिसकी सूचना उसने मुंबई पुलिस को दी है। माना जा रहा है कि यह मेल यूरोप से भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनआईए से हमें ईमेल मिला है। इसे लेकर हमने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। हमें वह ईमेल आईडी भी मिली है जिससे एनआईए को ईमेल भेजा गया था। फिलहाल हम उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआती जांच में यह मेल यूरोप से भेजा गया मालूम पड़ता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेल में दी गई धमकी फर्जी भी मालूम पड़ती है। यह विदेश में बैठे किसी व्यक्ति की शरारत हो सकती है। हालांकि, सभी क्रिकेट मैचों की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ी तो सिक्योरिटी बढ़ाई जा सकती है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments