6 महीने बाद जेल से रिहा हुई मुख्तार अंसारी की बहू निखत, बेटे को देख हुई भावुक........

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी 6 महीने बाद जेल से बाहर आ गई है | सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद गुरुवार की शाम निकहत चित्रकूट की जेल से बाहर आई, जहां उसका परिवार पहले से ही उसे घर ले जाने के लिए आया था |परिवार के साथ निकहत का बेटा भी मौजूद था, जिसे देखते ही निकहत ने उसे गले से लगा लिया| निकहत अंसारी को जेल में बंद अपने पति अब्बास अंसारी से गैर कानूनी तरीके से मिलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उस वक्त उनके पास से कुछ विदेशी मुद्रा और मोबाइल फोन भी मिले थे|
बीते 11 अगस्त को ही निखत को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है | मुख्तार की बहू ने सुप्रीम कोर्ट में अपने एक साल के बच्चे का हवाला देते हुए मानवीय आधार पर जमानत की गुहार लगाई थी, जिसे मंजूर करते हुए शीर्ष न्यायालय ने रिहाई के आदेश दिए थे |
जस्टिस एएस बोपन्ना और एमएम सुंदरेश की खंडपीठ ने राहत देते हुए कहा था कि याचिकाकर्ता एक महिला है और एक साल के बच्चे की मां है |
आरोप है कि विधायक अब्बास और निखत जेल में गवाहों को धमकाना, वसूली करना और जेल से फरार होने की साजिश रच रहे थे | इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया था | जिसके बाद अब्बास अंसारी को चित्रकूट जिला कारागार से कासगंज कारागार में शिफ्ट कर दिया गया था | निखत को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments