google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुकेश अंबानी को फिर मिली धमकी, पुलिस के उड़े होश...

Oct 31, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुंबई- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और दुनिया के अमीरों की लिस्ट में शुमार मुकेश अंबानी को बीते कुछ ही दिनों में तीन बार धमकी मिल चुकी है। गौर करने वाली बात यह है कि एक ही ईमेल से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। पहले ईमेल में मुकेश अंबानी से 20 करोड़ रुपये की मांग की गई। इसके बाद यह रकम बढ़ाकर 200 करोड़ कर दी गई। तीसरी बार 400 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। इसमें यह भी कहा गया है कि पहले दो ईमेल का अंबानी ने जवाब नहीं दिया इसलिए अब उन्हें 400 करोड़ रुपये देने होंगे।


मुकेश अंबानी की आधिकारिक आईडी पर आए ईमेल में लिखा है, ‘तुम्हारी सुरक्षा कितनी भी चाक चौबंद हो, हमारा एस स्नाइपर ही तुम्हारी जान ले सकता है। इस बार 400 करोड़ और पुलिस मेरा ना पता लगा सकती है और ना ही गिरफ्तार कर सकती है।’ इन धमकियों की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने अंबानी के दक्षिणी मुंबई के आवास एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी है।


पहली बार धमकी वाला मेल शुक्रवार को आया था। धमकी देने वाले ने 100 करोड़ रुपये की मांग की थी और अंबानी को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने अपना नाम शादाब खान बताया था। इसके बाद एंटीलिया के सिक्योरिटी इनचार्ज देवेंद्र मुंशीराम ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। शनिवार को दूसरा ईमेल आया और रंगदारी की रकम डबल हो गई। हालांकि मुकेश अंबानी की तरफ से इन ईमेल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि उसी सेंडर ने सोमवार को एक बार फिर मेल भेजकर धमकी दी। पुलिस का कहना है कि ईमेल भेजना वाला बेल्जियम के सर्विस प्रोवाइडर का इस्तेमाल कर रहा है। मुंबई पुलिस ने एक पत्र लिखकर इंटरनेट प्रटोकॉल ऐड्रेस को लोकेट करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है और जल्द ही धमकी देने वाले का पर्दाफाश होगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सेक्शन 387 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस महाराष्ट्र साइबर और मुंबई साइबर स्टेशन से सेंडर को ट्रैस करने में मदद ले रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html