20 करोड़ नहीं दिए तो मारेंगे गोली, मुकेश अंबानी को मिली धमकी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पुलिस ने बताया कि 27 अक्तूबर को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। इसमें 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है।
पुलिस ने आगे बताया कि ईमेल में 20 करोड़ रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। मुंबई के गामदेवी थाने में आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। यह पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी को हत्या की धमकी दी गई है।
इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक शख्स ने फोन किया था. उसने अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. तब कॉल करने वाले ने मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी का नाम लेकर उनकी जान लेने की भी धमकी दी थी. साथ ही मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को भी उड़ाने की धमकी दी थी |
2021 में मिली थी विस्फोटकों से लदी SUV जबकि फरवरी 2021 में मुकेश अंबानी के घर के पास एक लावारिश SUV मिलने से सनसनी फैल गई थी. मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर ‘एंटीलिया’ के पास विस्फोटकों से लदी एक SUV मिली थी. इसमें करीब 20 जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्ठी मिली थी. चिट्ठी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी. जिसके बाद मुंबई पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments