बर्फबारी के बाद मुगल रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए किया गया बंद...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जम्मू- कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद सोपियां को पुंछ से जोड़ने वाले मुगल रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में बारिश के बाद घाटी में तीन सप्ताह का शुष्क दौर बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया।अनुसार जम्मू क्षेत्र के विभिन्न जिलों की अधिकतर पहाड़ियों पर भी ताजा बर्फबारी हुई, जबकि जम्मू शहर में बारिश दर्ज की गई।
अधिकारियों ने कहा कि पोशाना और पीर की गली इलाके के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण मुगल रोड अवरुद्ध हो गया है। मौसम साफ होने तक पुंछ और राजौरी से किसी भी वाहन को घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जम्मू क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों, खासकर किश्तवाड़, डोडा, रामबन, रियासी, पुंछ, राजौरी और कठुआ जिले में बर्फबारी हुई।अधिकारी के मुताबिक, बुधवार शाम से जम्मू शहर में बारिश हो रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments