MP के CM शिवराज सिंह चौहान ने लहराया तिरंगा....और अपने भाषण में ये मुख्य बाते कही

राष्ट्रीय पर्व 77 वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाया गया, राजधानी भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा तिरंगा लहराने के साथ ही परेड की सलामी हुई। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ध्वजारोहण के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया।
देश की आजादी का पर्व पूरे देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी 53 जिलों में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां अतिथियों ने झंडावंदन किया। प्रदेश में पहली बार 53वां जिला बना मऊगंज में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने झंडावंदन किया। राजधानी भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने झंडावंदन किया।
सीएम के भाषण ने ये बाते कही:-
लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना बताई।
मेडिकल और इंजीनियरिंग की फीस भी माता-पिता नहीं सरकार भरेगी।
बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादी तक की पूरी व्यवस्था। बेटियों के जन्म से लेकर शादी के बाद तक की पूरी व्यवस्था।
मुख्यमंत्री जन आवास योजना बनाई जाएगी।
जिसके पास जमीन नहीं उसे दिए जाएंगे पट्टे।
आज बेटिया नगर, गांव और शहर की सरकार चला रही है।
30 प्रतिशत भर्ती पुलिस विभाग में भी बेटियों की कर रहे हैं।
50 प्रतिशत भर्तियां शिक्षकों की नौकरी में भी बेटियों की करेंगे।
किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर पैसा दे रहे हैं।
खेती को लाभ का धंधा बनाया है, उत्पादन बढ़ाने के लिए सिंचाई का रकबा बढ़ाया।
धान, गेहूं और मूंग आदि समर्थन मूल्य पर खरीद रहे हैं।
किसानों को फसल की उचित कीमत देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
प्राकृतिक आपदा में 30 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर दे रहे हैं।
फसलों का हम बीमा करवा रहे हैं।6 हजार करोड़ से ज्यादा के खाते में दी फसल बीमा की राशि। 2 लाख 70 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में डालने का काम किया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments