सांसद रविशंकर प्रसाद का रायपुर दौरा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर। आज शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री, पटना के सांसद रविशंकर प्रसाद रायपुर आ रहे हैं। वे कल यहां रायपुर जिले की बैठक लेने के साथ तीन विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी करेंगे। रविशंकर, बिहार मूल के मतदाता बहुल ग्रामीण विस क्षेत्रों में जाएंगे । इनमें धरसींवा,आरंग और अभनपुर शामिल हैं। प्रसाद एकात्म परिसर में जिले की बैठक भी लेंगे। उनका 14 की रात दिल्ली वापसी है।
इस तरह से प्रत्याशी चयन से निवृत होने के बाद भाजपा ने प्रचार भी शुरू कर दिया है। पूरे अभियान को नियंत्रित और संचालित करने ठाकरे परिसर में कंट्रोल रूम भी बना दिया है। वहीं कांग्रेस अभी चयन की कवायद में ही उलझी हुई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments