कांग्रेस वर्किंग कमेटी से बाहर हुए सांसद प्रमोद तिवारी......

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी को कांग्रेस वर्किंग कमेटी से बाहर कर दिया है। कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले से उन्हें बड़ा झटका लगा है। उनको कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) से बाहर रखने को लेकर राजनीतिक हल्के में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी तरह से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय लल्लू को अध्यक्षी पद से हटाये जाने के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इतना सब कुछ होने के बाद भी कमेटी में उत्तर प्रदेश का दबदबा बढ़ गया है।
इसकी वजह है पूरे गांधी परिवार को वर्किंग कमेटी में जगह मिलना बताया जा रहा है। नई वर्किंग कमेटी में अब सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद पहले की तरह कमेटी में मौजूद रहेंगे, जबकि सीडब्ल्यूसी से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के साथ-साथ विशेष आमंत्रित सदस्य पीएल पुनिया और लल्लू सिंह को भी इस बार वर्किंग कमेटी में जगह नहीं मिली है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपालन ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की घोषणा की तो इसमें कई नाम चौकानें वाले आये हैं। इसमें यूपी की प्रभारी रह चुकीं और अभी तक आमंत्रित सदस्य रहीं प्रियंका गांधी को वर्किंग कमेटी में जगह दी गई है। इसी तरह उत्तर प्रदेश से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सलमान खुर्शीद को फिर से शामिल किया गया है। इंचार्ज के रूप में राजीव शुक्ला बरकरार हैं। अब तक विशेष आमंत्रित सदस्य रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह और पीएल पुनिया को जगह नहीं मिली है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments