सांसद निशिकांत दुबे की खुली चुनौती महुआ साबित करे कि पुरष मित्र के बारे में पूछा गया.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भारतीय जनता पार्टी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा एथिक्स कमेटी का बचाव कर दावा किया है कि अगर साबित होता है कि टीएमसी महुआ मोइत्रा से पुरुष मित्र को लेकर कोई प्रश्न किया गया था, तब मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। साथ ही उन्होंने समिति पर लगे आरोपों को लेकर बहुजन समाज पार्टी सांसद दानिश अली पर भी सवाल खड़े किए हैं। भाजपा सांसद दुबे ने लिखा, अनुसूचित जाति के सांसद विनोद सोनकर की छवि को बसपा सांसद अली ने ठेस पहुंचाई है। दर्शन हीरानंदानी ने अपने हलफनामे में महुआ (भ्रष्टाचारी सांसद) के देश-विदेश के हवाई जहाज, होटल व गाड़ी के खर्च (पैसे) देने की बात कही है।
एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष सोनकर ने महुआ से टिकट व होटल का बिल मांगा, यदि इसके अलावा उन्होंने महुआ के किसी भी पुरुष मित्र या होटल में पुरुष मित्र के साथ रुकने का प्रश्न पूछा होगा, तब मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। उन्होंने कहा, जानकारी के लिए संसद की तरह ही संसदीय कमेटी में भी डिबेट शब्दशः लिखा जाता है। कांग्रेस और जदयू के सांसद में यदि हिम्मत है, तब डिबेट की कॉपी दिखाएं। महिला के विक्टिम कार्ड के चक्कर में इतने ओछे नहीं बनिए दानिश अली साहब।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments