म.प्र. कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 13 अक्टूबर को दिल्ली में...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के बची लगभग 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर कल 13 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मुहर लग जाएगी। हम बता दें कि भाजपा ने प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 136 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। लेकिन कांग्रेस ने अभी उम्मीदवारों की एक भी सूची जारी नहीं की। हालांकि, कांग्रेस की 140 उम्मीदवारों के नामों की सूची फायनल है, लेकिन कमलनाथ का कहना है कि हम उम्मीदवारों की सूची पितृपक्ष के बाद 15 अक्टूबर को जारी करेंगे।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, सदस्य अजय लल्लू, मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव और अजय सिंह के साथ मप्र के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में होने वाली बैठक में म.प्र. विधानसभा की 230 सीटों में से बची 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जाएगा। ये वही सीटें हैं, जिन पर स्क्रीनिंग कमेटी का काम बाकी है। तथा जिनमें हरके सीट पर कई-कई नेता उम्मीदवार बनने के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
प्रदेश की पन्ना जिले की पवई विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे दिग्गज नेता मुकेश नायक को लेकर कांग्रेस हाईकमान असमंजस में है। क्योंकि कांग्रेस के भीतर से ही कुछ नेता यह कहते हुए उनकी खिलाफत कर रहे हैं कि, कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा संदिग्ध है। बताया जाता है कि नेता प्रतिपक्ष डा. गोविन्द सिंह ने इसे मुद्दा बना लिया है। अप्रत्यक्ष रूप से दिग्विजय सिंह भी उनकी इस मुहिम में शामिल हैं। अभी इस सीट पर भाजपा का कब्जा है और प्रहलाद लोधी विधायक हैं। इसके अलावा दर्जनभर मौजूदा कांग्रेस विधायकों के टिकट संकट में हैं। इन विधायकों पर भी भाजपा नेताओं के साथ संपर्क और मेल-मुलाकात की शिकायतें की गई हैं।
पिछले दिनों कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 140 उम्मीदवारों के नामों की फाइनल सूची पर मुहर लगा दी थी। तथा कांग्रेस हाईकमान चाहती थी कि कांग्रेस के इन तय हुए उम्मीदवारों के नामों का तत्काल ऐलान कर दिया जाए। लेकिन तब पीसीसी चीफ कमलनाथ ने यह कहते हुए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी करने से रोक दिया था कि, अभी पितृ पक्ष चल रहा है। कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नवरात्र में 15 अक्टूबर को किया जाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments