google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फिर बढ़ी सांसद आजम खान की परेशानी...

Nov 4, 2023
1 min read










































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राम जिला विद्यालय निरीक्षक ने रामपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान के मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के कब्जे वाले एक भवन को खाली करने का नोटिस जारी किया। इससे पूर्व, उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने जौहर ट्रस्ट को लीज पर दी गई 41,000 वर्ग फुट से अधिक की जमीन का स्वामित्व वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी और इस राज्य सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने का आदेश दिया था। जिला विद्यालय निरीक्षक, इस जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग का एक अधिकारी है। इस नोटिस में कैबिनेट के निर्णय का हवाला देकर सात दिनों के भीतर भवन को खाली करने का निर्देश दिया गया है।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, योगी सरकार ने कहा था कि रामपुर जिले के पुराने मुर्तजा उच्चतर माध्यमिक स्कूल (क्षेत्र 41,181 वर्ग फुट), जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी का कार्यालय स्थित था, 30 वर्षों के लिए सालाना 100 रुपये की दर पर जौहर ट्रस्ट, रामपुर को आवंटित किया गया था। बयान में कहा गया था कि लीज पर आबंटित भवन/ भूमि को वापस लेने और इस भवन / भूमि का स्वामित्व राज्य सरकार (माध्यमिक शिक्षा विभाग) में निहित करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में रामपुर की अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटा अब्दुल्ला आजम वर्तमान में जेल में बंद हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html