google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जिला निर्वाचन कार्यालय और छतीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के बीच एमओयू........

Aug 23, 2023
1 min read



























































  • वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने चलेगा जागरूकता अभियान

  • श्रमिकों, दुकानों के कामगारों सहित मतदाताओं को करेंगे प्रेरित

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर 23 अगस्त 2023/ आगामी विधानसभा निर्वाचन में रायपुर ज़िले की सभी सात विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे है । आज ज़िला निर्वाचन कार्यालय और रायपुर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के बीच मतदाता जागरूकता के लिए एमओयू सम्पादित हुआ।

इस एमओयू के द्वारा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स अपने सभी व्यापारी सदस्यों, उनके संस्थानों-दुकानों में काम लेने वाले लोगों, श्रमिकों और उनके परिजनों को आगामी चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगा । चेम्बर 18 आयु वर्ष से अधिक के सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने, विलोपन एवं संशोधन के काम में भी आवश्यक सहयोग देगा । चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के सभी सदस्य मतदान दिवस के दिन उनके संस्थान में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को वोट देने के लिए अवकाश प्रदान करेंगे।

इसके साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के माध्यम से लोगो को विवेकपूर्ण, नैतिक तथा शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील तथा जागरूकता लाने के कार्यक्रमों में आवश्यक सहयोग करेगा। चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स शहर की आवासीय कालोनियों में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कोर टीम को कार्यक्रम आयोजित करने में आवश्यक सहयोग भी प्रदान करेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html