google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल....

1 hour ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में दोहरी हत्या का मामला सामने आया है। चौथना गांव में 9 अक्टूबर की रात अज्ञात हमलावरों ने एक घर में घुसकर कमला सोनकर और उनके बेटे हितेन्द्र सोनकर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।


रात 8:30 से 9:30 बजे वारदात

डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के समय को लेकर DSP सुमन जायसवाल ने बताया कि वारदात 9 अक्टूबर की रात करीब 8:30 से 9:30 बजे के बीच हुई। अज्ञात हमलावर कमला सोनकर के घर में दाखिल हुए और परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में कमला और उनके बेटे हितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई।हमलावरों ने ममता सोनकर को भी निशाना बनाया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें बेहोशी की हालत में डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।


घर लौटे पति ने देखा खून से लथपथ पड़े थे पत्नी और बेटा

जानकारी के अनुसार, घटना के समय कमला सोनकर के पति घर से बाहर थे। जब वे वापस लौटे तो घर में पत्नी और बेटे को खून से लथपथ पाया। दोनों की मौत हो चुकी थी, जबकि बेटी गंभीर हालत में मिली। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और परिवार के सदस्यों से संबंधित जानकारी जुटा रही है, ताकि हमले की परिस्थितियों और आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सके।


पारिवारिक रंजिश के एंगल से जांच

DSP सुमन जायसवाल के मुताबिक, शुरुआती जांच में पुरानी या पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। कमला सोनकर के कुछ रिश्तेदारों को लेकर सामने आए संदेह के आधार पर भी जांच की जा रही है। हालांकि, अब तक हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है और हमलावरों की पहचान भी नहीं हो पाई है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच लगातार जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। #RajnandgaonNews #ChhattisgarhNews #Dongargarh #DoubleMurder #CrimeNews #ChhattisgarhPolice #BreakingADNNews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html