स्वादिष्ट खाना नहीं मिला तो मां की हत्या...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महाराष्ट्र के ठाणे में टेस्टी खाना नहीं मिलने पर कलयुगी बेटे पर इस कदर हैवान सवार हुआ कि उसने दरांती से अपनी मां की गर्दन काट दी। पुलिस का कहना है कि पहले आरोपी और महिला के बीच झगड़ा भी हुआ था। उसकी शिकायत थी कि मां उसे कभी भी टेस्टी खाना नहीं खिलाती थी। गुस्से में आकर उसने अपनी मां की गर्दन पर दरांती से वार कर दिया। इसके बाद गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने नींद की गोलियों की ओवरडोज ले ली। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। यह घटना रविवार शाम को मुरबाड तालुका के वेलु गांव में हुई थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पड़ोस के कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर नींद की गोलियों का ओवरडोज खा लिया। रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments