माँ ने इलाज के लिए रखे थे पैसे बेटी, कैश और जेवरात लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार, जानें पूरा मामला...

गोरखपुर में कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रही मां की ममता को तार-तार किए जाने का मामला सामने आया है। एक कैंसर पीड़ित महिला ने अपने इलाज के लिए 50 हजार रुपये रखे हुए थे |लेकिन उसकी बेटी वो पैसे और कुछ गहने लेकर घर से भाग गई है | लड़की के चाचा ने पुलिस को बताया है कि वो अपने प्रेमी के साथ भागी है | पुलिस दोनों की तलाश में लग गई है |
पीड़िता की तरफ से स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
इस मामले पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि फरार लड़की के चाचा के द्वारा तहरीर दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है और उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments