google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अनमोल उपहार के तौर पर मां ने अपने बेटे को दी नई जिंदगी...

Nov 16, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां इस दीपावली पर एक माँ ने अपने बेटे को दोबारा नई जिंदगी का अनमोल उपहार दिया है। डॉक्टर के अनुसार, 50 वर्षीय माँ ने अपनी एक कटनी अपने बेटे को देकर उसे नई और स्वस्थ्य जिंदगी जीने का यादगार उपहार इस दीपावली पर गिफ्ट किया। धमतरी निवासी, लोकेश सोना पिछले दो वर्षों से चेहरे एवं पैरों में सूजन, पेशाब कम होने और लगातार कमजोरी महसूस होने जैसी परेशानियों से त्रस्त था, एक साल पूर्व उसे उसकी किडनी फेल होने का पता चला और फिर तब से लगातार डायलिसिस होते रहने के कारण उसका जाब छूट गया और उसकी स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारी परेशानिया बढ़ती ही चली गई।

देवेंद्र नगर, रायपुर श्री नारायणा हॉस्पिटल के फोलॉजिस्ट डॉ. कृष्णा सोमानी से परामर्श एवं समस्त जांचों के बाद मरीज एवं उनके परिजनों की सहमति से किडनी ट्रांसप्लांट संजरी का डिसीजन लिया तथा मरीज को माँ रचना सोना ने अपने बेटे को अपनी एक किडनी डोनेट करने की सहमति दी। मां बेटे दोनों के ही मेडिकली फिट पाए जाने पर 5 नवंबर 2023 को श्री नारायणा हॉस्पिटल में दीपावली पूर्व मरीज की किडनी ट्रांसप्लाट सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई और 14 नवम्बर 2023 को वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर एवं पूर्णतया स्वस्थ्य लेकर पूर्व की भांति सामान्य जीवन में लौट आया। अपने बेटे को दोबारा नया जीवन देने वाली माँ भी अब पूर्णतया स्वस्थ्य होकर 10 नवंबर 2023 को डिस्चार्ज होकर घर के अपने रूटीन के कामों में पुनः व्यस्त हो गई।


नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. कृष्णा सोमानी ने इस अवसर पर बताया कि “किडनी फेल्योर के मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट पश्चात डायलिसिस कराने से निजात मिल जाती है, सर्जरी के कुछ माह बाद वे पूर्व की भांति अपने जॉब पर वापस लौट सकते हैं और एक नया, स्वस्थ्य जीवन जी सकते हैं” हॉस्पिटल के यूरो- सर्जन डॉ. संदीप अग्रवाल ने कहा कि ” किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी में लेटेस्ट तकनीकों का उपयोग होने की वजह से, यह पहले से भी कहीं ज्यादा सेफ हो गई है, इस कैंस में हमने माँ की मिनिमल इनवेसिव सर्जरी और बेटे की ओपन रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी की इन अत्याधुनिक तकनीकों के कारण रिजल्ट बहुत ही अच्छे आते हैं और सर्जरी सफल रहती है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html