मां-बेटे की धतूरा फल के सेवन से बिगड़ी तबीयत, हालत गंभीर....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां गर्मी दूर भागने के लिए धतूरा फल का सेवन करने के बाद मां और बेटे की हालत बिगड़ गई, आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है वही बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक यह मामला सीएसईबी चौकी अंतर्गत मानस नगर की है जहां गर्मी दूर भगाने के लिए मां और बेटे ने धूतरा के फल का सेवन कर लिया, सेवन के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी, और वे घर पर ही बेहोश हो गए। दोनों को बेहोशी की हालत में देखते हुए परिजनों ने आनन-फानन मे दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार जारी है। जिसमें मां की हालत खतरे से बाहर है, व बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments