google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हॉस्पिटल में हुई मां-बेटे की मौत, एक हफ्ते पहले हुए थे हादसे का शिकार...

Oct 17, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -

धमतरी- कुरुद में हप्ते भर पहले कुरूद से नयापारा सड़क मार्ग में ग्राम कुहकुहा के पास हुए डीजल टैंकर और बाइक भिड़ंत में गम्भीर रूप से घायल मां-बेटे की आज इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जिससे इस हादसे में बाइक सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई है।


जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर को ग्राम भोथली थाना आरंग निवासी नारायण अपनी हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक,सीजी .04-एम ए-3894 में अपनी बहन पुष्पा पति ईश्वर लोधी एवं उनकी बेटी कु दामिनी पिता ईश्वर तथा बेटा कमलेश कुमार पिता ईश्वर लोधी सहित चारो उक्त बाइक में सवार होकर कुरुद की ओर आ रहे थे।


दोपहर 1 बजे कुरुद-नयापारा राजिम सड़क मार्ग में ग्राम कुहकुहा के मेडरका मोड़ के पास डीजल टैंकर से जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। जिसमें मामा नारायण एवं उसकी भांजी दामिनी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।


जबकि उसकी बहन पुष्पा लोधी और भांजा कमलेश की सोमवार दोपहर वी केयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिसकी पुष्टि पुलिस ने जानकारी देते हुए की है। इस तरह बाइक सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई, जिससे लोधी परिवार एवं गांव में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html