google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

देश की राजधानी में मोस्ट वांटेड आतंकवादी पकड़ाया.....

Oct 2, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को राजधानी दिल्ली आईएसआईएस मॉड्यूल के एक संदिग्ध आतंकी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा के रूप में हुई है। पुलिस ने शाहनवाज से पूछताछ के बाद 3-4 लोगों को भी हिरासत में लिया है। एनआईए ने आतंकी शाहनवाज पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। बताया जा रहा है कि पेशे से इंजीनियर शाहनवाज दिल्ली का रहने वाला है। वह पुणे आईएसआईएस केस में वॉन्टेड था। पुणे पुलिस कस्टडी से फरार होकर दिल्ली में ठिकाना बनाकर रह रहा था। वह यहां स्लीपर सेल की भर्ती में लगा हुआ था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।


बता दें कि, दिल्ली में आईएसआईएस के तीन आतंकियों- शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शेख के छुपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद एनआईए और पुणे पुलिस ने दो दिन पहले ही सेंट्रल दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी की थी। देश की अन्य एजेंसियां भी दिल्ली-एनसीआर में इन आतंकियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थीं। इन तीनों पर ही 3-3 लाख रुपये का इनाम है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html