google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

450 से अधिक आदिवासी जेलों में बंद, रिहाई के नाम पर फिर समिति गठन की तैयारी.....

13 hours ago
1 min read
  • पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने उठाए सवाल—बड़े नक्सली नेताओं के आत्मसमर्पण पर स्वागत, लेकिन जेलों में बंद बेगुनाह आदिवासियों की रिहाई पर सरकार मौन क्यों?


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आदिवासियों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज भी 450 से अधिक आदिवासियों के जेलों में बंद होने का मुद्दा गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अब रिहाई की दिशा में ठोस कार्रवाई करने के बजाय नई-नई समितियों के गठन की बात सामने आ रही है।

सवाल यह है कि आखिर इन आदिवासियों को न्याय कब मिलेगा?

एक ओर बड़े नक्सली नेताओं के आत्मसमर्पण पर सरकार की ओर से स्वागत और सुविधाओं की चर्चा होती है, वहीं दूसरी ओर जेलों में बंद उन आदिवासियों की रिहाई के लिए ठोस पहल क्यों नहीं दिखाई दे रही, जिन्हें बेगुनाह बताया जा रहा है? क्या समिति पर समिति बनाना ही सरकार की नीति बन गई है? आदिवासियों को न्याय और सम्मान के साथ जीने का अधिकार कब मिलेगा? विकास उपाध्याय ने सरकार से मांग की कि जेलों में बंद आदिवासियों के मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध समीक्षा कराई जाए तथा जिनकी रिहाई कानूनन उचित हो, उन्हें तत्काल न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। #ChhattisgarhNews #TribalRights #IndianPolitics #Adivasi #RaipurNews #Vikash #BreakingADNNews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html