google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मानव महाजन-पर्यटन विकास हित में होंगे और अधिक कार्य.....

Aug 20, 2023
1 min read



























































किसी भी शहर की पहचान में चार चांद वहां की होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री ही लगाती है और इससे संबंधित एसोसिएशन अगर प्रभावशाली हो तो पर्यटन के क्षेत्र में विकास होना स्वभाविक है। उक्त विचार अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन की नव गठित हुई कार्यकारिणी में पुनः अध्यक्ष चुने गए मानव महाजन ने व्यक्त किए। वहीं, संस्थापक सदस्य पंकज धीरज और विवेक बगाई ने बताया कि अगले माह उप्र सरकार के पर्यटन मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को प्रस्तावित आगामी वृहद कार्यक्रम में होटल और रेस्टोरेंट से संबंधित समस्याओं और पर्यटन विकास से संबंधित जानकारियां से अवगत कराया जायेगा।साथ ही उत्कृष्ट कार्य धारक होटल रेस्टोरेंट संचालकों को सम्मानित भी किया जाएगा। स्थानीय सेंटर प्वाइंट स्थित दीपक फास्ट फूड पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की शनिवार को आवश्यक बैठक आयोजित की गई।जिसमे नवीन कार्यकारिणी के गठन और अन्य महत्वपूर्ण ,पूर्व निर्धारित विषयों पर चर्चा की गई। सर्व सम्मति से ये तय हुआ कि सक्रिय पदाधिकारियों को पुनः दायित्वों की जिम्मेदारियां दी जाएं और नए सक्रिय लोगों को कार्यकारिणी में प्रभावी कार्य करने का मौका दिया जाए।

फलस्वरूप सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी में चेयरमैन पंकज धीरज, अध्यक्ष मानव महाजन,महामंत्री विवेक बगाई,कोषाध्यक्ष प्रमीत गुप्ता,कॉर्डिनेटर और मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग,संयुक्त महामंत्री स.मनमीत सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल गुप्ता,शांतनु गर्ग,नितिन शर्मा , उपाध्यक्ष अनमोल जुनेजा, अजय गुप्ता,निखिल अग्रवाल,शिराज अहमद,संजीव अग्रवाल,मनीष गोविला,संगठन मंत्री अमित सर्राफ,कुलदीप आर्य, शरद मित्तल,राजीव गुप्ता,प्रमेंद्र गौतम ,मंत्री कार्तिक पाराशर,सोहेल टुटेजा,प्रदीप सिंघल,प्रशांत वार्ष्णेय, आई टी सेल प्रभारी नितिन बगाईं और कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह,मनोज वार्ष्णेय,सुमित गोयल,प्रतीक अग्रवाल,श्याम नारायण,अरविंद मिश्रा,जय सिंह आदि को मनोनीत किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html