एक लाख से अधिक टीचर्स ने ले ली छुट्टी...

ओडिशा में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 40 लाख बच्चे परेशान हैं क्योंकि उनकी पढ़ाई पांच दिन से रुकी है | वजह यह है कि सभी प्राइमरी स्कूलों के 1.30 लाख शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लिया है| यूनाइटेड प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी मांगों को पूरा करने के 8 सितंबर को अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू की थी, जिसमें संविदा नियुक्ति प्रणाली को खत्म करना, ग्रेड वेतन में बढ़ोतरी और पुरानी पेंशन योजना की बहाली शामिल है |
आंदोलनकारी शिक्षक ब्रह्मानंद महराना ने न्यूज एजेंसी को बताया कि चूंकि सरकार ने उनकी मांगों पर कोई कदम नहीं उठाया, इसलिए पीड़ित शिक्षक सामूहिक अवकाश पर चले गए और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन किया | प्रदर्शन के कारण 56,000 स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हुई है | अधिकांश स्कूलों में प्रार्थना के बाद ताला लगा दिया गया, जबकि कुछ स्कूलों में एक या दो शिक्षकों ने कक्षाएं संचालित कीं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments