साइंस कालेज ग्राउंड में एक लाख से अधिक लोग एक साथ मिलकर देश की राष्ट्रीय गीत, राजकीय गीत गाएंगे.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर। 11 अगस्त की सुबह शहर में नया कीर्तिमान स्थापित होने जा रहा है जब साइंस कालेज ग्राउंड में एक लाख से अधिक लोग एक साथ मिलकर देश की राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत अरपा पैरी के धार गीत गाएँगे। इस तरह दो रिकार्ड गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकार्ड में दर्ज होंगे। इस दौरान विश्व रिकार्ड की टीम मौजूद रहेगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के अलावा खेल, शिक्षा जगत से जुड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

आयोजक ओम मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधेव कुटुंबकम फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि एक ऐसा रिकार्ड जो देश, प्रदेश और दुनिया में अनूठा होगा और छत्तीसगढ़ के इतिहास में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को और भी खास और यादगार बनाने के लिए यह पहल की गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments