google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियों को फंसाया, फर्जी PMO अफसर गिरफ्तार.....

Dec 17, 2023
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

ओडिशा अपराध शाखा की विशेष कार्यबल (STF) की एक टीम ने जाजपुर से एक कश्मीरी जालसाज को गिरफ्तार किया है। धर्मशाला पुलिस की मदद से संदिग्ध राष्ट्र-विरोधी तत्वों से संबंध रखने के आरोप में यह गिरफ्तारी हुई। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय पुलिस अधिकारियों की मदद और गवाहों की मौजूदगी में एसटीएफ की टीम ने धर्मशाला थाना के तहत नेउलापुर में छापेमारी की। इस दौरान 37 वर्षीय सैयद ईशान बुखारी उर्फ ईशान बुखारी उर्फ डॉ ईशान बुखारी को अरेस्ट किया गया। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के सैयद सैफुद्दीन बुखारी के पुत्र सैयद ईशान बुखारी फिलहाल जिले के धर्मशाला थाने के तहत नेउलापुर में रहते हैं।


ईशान बुखारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा तहत धोखाधड़ी, जालसाजी का मामला दर्ज किया और राष्ट्र विरोधी तत्वों के साथ संबंध के लिए गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान 100 से अधिक दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गईं। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी को खुद को न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉक्टर, आर्मी डॉक्टर, प्रधानमंत्री कार्यालय में अधिकारी और कुछ हाई रैंकिंग NIA अधिकारियों का करीबी सहयोगी बताता था। उसके पास से अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, कैनेडियन हेल्थ सर्विसेज इंस्टीट्यूट, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर की ओर से जारी मेडिकल डिग्री सर्टिफिकेट जैसे कई फर्जी डाक्यूमेंट मिले हैं। साथ ही शपथ पत्र, बांड, कई पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, खाली चेक, आधार कार्ड और विजिटिंग कार्ड भी जब्त किए गए।


आरोपी ने कश्मीर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित भारत के विभिन्न हिस्सों से कम से कम 6-7 महिलाओं से शादी की है। वह विभिन्न वेबसाइटों, ऐप्स पर भी सक्रिय था। यह नटवरलाल खुद को अंतरराष्ट्रीय डिग्रीधारी डॉक्टर बताकर कई अन्य महिलाओं के साथ रिश्ते में था। जांच के दौरान एसटीएफ को पता चला कि बुखारी केरल में संदिग्ध लोगों और कुछ पाकिस्तानी नागरिकों के भी संपर्क में था। आरोपी धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में कश्मीर पुलिस की ओर से भी वांटेड है। बुखारी के खिलाफ एक गैर जमानती वारंट लंबित है। अब इन सभी मामलों को लेकर आगे की जांच जारी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html