google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

50 से ज्यादा छात्राओं ने प्रिंसिपल पर गलत तरीके से छूने का लगाया आरोप.....

Aug 24, 2023
2 min read






























































गाजियाबाद में एक ही स्कूल की 50 से ज्यादा छात्राओं ने अपने प्रिंसिपल पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ प्रिंसिपल ने कुछ पेरेंट्स पर उनके ऑफिस में आकर मारपीट करने और सर फोड़ने तक की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों का मामला दर्ज किया है और जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, वेव सिटी थाना क्षेत्र के शाहपुर बम्हैटा गांव में किसान आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल है। कक्षा 7, 8, 9 और 10वीं की छात्राओं ने सामूहिक रूप से पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल डॉक्टर राजीव पांडे उनके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। अपने कमरे में बुलाकर गलत तरीके से छूते हैं।


एक छात्रा ने बताया, ''21 अगस्त को प्रिंसिपल ने मुझे अपने कमरे में बुलाया और मेरे साथ बदतमीजी की। मैं रोती हुई कमरे से बाहर निकली और दूसरी छात्राओं को इस बारे में बताया। तब पता चला कि प्रिंसिपल ऐसी हरकतें ज्यादातर छात्राओं से करते हैं।'' दूसरी तरफ, प्रिंसिपल ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया है कि कई ग्रामीण उनके दफ्तर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की, उनका सिर फोड़ दिया। इस मामले को लेकर गाजियाबाद की एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध आरोप लगाते हुए थाना वेव सिटी में शिकायत की है। प्रिंसिपल ने कुछ लोगों पर स्कूल में जबरन घुसने, अभद्रता - मारपीट करने और सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं छात्राओं ने प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामलों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगे कार्रवाई होगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html