google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन-छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड....

Sep 11, 2023
2 min read



























































छत्तीसगढ़ ने सेतुबंध आसन के प्रदर्शन के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित स्वर्गीय बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आज प्रदेशभर से आए 2000 से अधिक योगाभ्यासियों ने तिरंगे रंग का प्रतिरूप बनाते हुए एक साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए सेतुबंध आसन का सामूहिक प्रदर्शन किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि पर शुभकामना संदेश में कहा है कि ‘छत्तीसगढ़ जब तक करेगा योग, तब तक रहेगा निरोग‘। उन्होंने कहा कि सेतुबंध आसन मन और शरीर को ब्रिज की तहत जोड़ता है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई ने रिकार्ड बनने की घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग को प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदीप शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉॅर्ड में नाम दर्ज कराना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने लोगों के स्वास्थ को प्राथमिकता में रखते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग को महती जिम्मेदारी सौंपी। इसे पूरा करते हुए आयोग द्वारा प्रदेश में लगभग 50 नियमित निःशुल्क योगाभ्यास केन्द्र शुरू किये गए हैं। सभी संभागों के योगसाधकों में प्रशिक्षण देकर गांव-गांव तक योग का प्रचार किया जा रहा है।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग तन, मन और धन को सुरक्षित रखता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुसार आम नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उनके विधानसभी क्षेत्र के 90 प्रतिशत से अधिक वार्डों में निःशुल्क योग केन्द्र खोले गए हैं। डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि सभी योगसाधक 10-10 लोगों को योग सिखाएं। अगले वर्ष बड़ी संख्या में एक बार फिर सभी रिकॉर्ड बनाएंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html