google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

20 से ज्यादा महिलाओं को दिया झटका, डॉक्टर नहीं ठग निकला शातिर आरोपी....

Aug 18, 2023
2 min read































































एक 'दिल के डॉक्टर' ने शादी के नाम पर 22 महिलाओं को धोखा दिया। महिलाओं का भरोसा जीत कर आरोपी ने साढ़े चार करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की। जी हां... दरअसल, खुद को डॉक्टर बताने वाला आरोपी एक ठग निकला। ठग शादी की आड़ में कई महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाया। वो अपना पता ब्रिटेन बताया करता था। अहमदाबाद की एक महिला डॉक्टर को जब लगा कि उनके साथ ठगी हो गई है तब उन्होंने पुलिस को अपनी पूरी कहानी सुनाई। जांच में जो सामने आया वो हैरान कर देने वाला है।


अहमदाबाद की महिला डॉक्टर ने बताया कि एक मैट्रिमोनियल साइट पर उनका परिचय डॉक्टर दिलीप कुमार से हुआ। दिलीप ने खुद को हृदय रोग विशेषज्ञ बताया। दोनों की बातचीत होने लगी। महिला डॉक्टर को दिलीप पर भरोसा हो गया। दोनों ने शादी का प्लान बनाया। एक दिन मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर दिलीप ने महिला डॉक्टर से 18 लाख रुपए मांगे। जैसे ही महिला ने पैसे भेजे वैसे ही दिलीप गायब हो गया। इसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची।


पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि 22 से अधिक महिलाओं को आरोपी ने अपना शिकार बनाया। नकली दिल के डॉक्टर ने अपना फेक अकाउंट बना रखा था। महिलाओं को टारगेट करने के लिए वो मैट्रिमोनियल साइट का इस्तेमाल करता था। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी 30 से 40 साल के बीच की महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। वो पहले उनसे दोस्ती करता, फिर शादी करने की बात करता। मीठी-मीठी बातें कर के, खुद को ब्रिटेन में रहने वाला डॉक्टर बता के, वो महिलाओं का भरोसा जीत जाता था। महिलाएं उससे शादी करने का ख्वाब देखने लगतीं। और फिर शुरू होता ठगी और धोखे का खेल।


इमरजेंसी के नाम पर वो उनसे लाखों रुपए मांगता, महंगे गिफ्ट की डिमांड करता। और महिलाओं को ठगने के बाद वो छू-मंतर हो जाता। ऐसे करके आरोपी ने साढ़े चार करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की। एक अधिकारी ने बताया कि महिलाएं दिल के डॉक्टर पर इतना भरोसा करने लगतीं कि ठगी हो जाने के बावजूद भी उसकी शिकायत नहीं कीं। लेकिन जब अहमदाबाद की एक महिला डॉक्टर ने शिकायत दर्ज कराई तो जांच में एक-एक कर करीब 22 महिलाओं का नाम सामने आया। ऐसी कई महिलाएं और हैं जिनके साथ ठगी हुई है लेकिन वो सामने नहीं आ रही हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html