google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इस साल शिमला स्केटिंग रिंक में ज्यादा सेशन होने की उम्मीद...

Jan 3, 2024
2 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

शिमला - राजधानी शिमला के 1920 में बने ऐतिहासिक स्केटिंग रिंक में पर्यटकों की आमद दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक स्केटिंग का रुझान देखने को मिल रहा है। पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी स्केटिंग का लुत्फ उठाते हुए दिख रहे हैं। राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में इस सीजन का ट्रायल सफल रहा। इसके साथ ही रिंक पर स्केटिंग सीजन भी शुरू हो गया है।


शिमला आइस स्केटिंग क्लब के पदाधिकारियों ने अंग्रेजों के समय बने इस प्राकृतिक रूप से बर्फ जमाए जाने वाले रिंक में ट्रायल आयोजित किया गया। 100 साल का इतिहास समेटे रिंक चर्चा का केंद्र बनता जा रहा है। मंगलवार सुबह आठ से दस बजे तक बड़ी संख्या में स्केटर्स ने रिंक पहुंचकर स्केटिंग का आनंद लिया। शिमला आइस स्केटिंग क्लब के सदस्यों ने स्केटिंग रिंक को बनवाया। इससे रिंक की शोभा और भी बढ़ गई है।


स्केटर इन दोनों जनवरी के दूसरे सप्ताह तक प्रस्ताविक कार्निवल में होने वाली गतिविधियों के लिए अभ्यास करने में जुट गए हैं। यहां डांस ऑन आइस, फैंसी ड्रेस के साथ कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जानी है। करीब 107 स्केटर्स ने सदस्यता ले ली है। बात करें पर्यटकों की तो पर्यटक भी काफी संख्या में देखने को मिल रहे हैं। राजधानी शिमला का यह ऐतिहासिक रिंक पर्यटकों को लुभाते जा रहा है। भारी मात्रा में पर्यटक यहां पर आ रहे हैं और स्केटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।


स्केटिंग रिंक में अब सुबह शाम दोनों सेशन होने शुरू हो गए हैं जिस वजह से आवाजाही दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। हालांकि इस साल स्केटिंग थोड़ी देरी से शुरू हुई लेकिन इसका स्केटिंग प्रेमियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। आमद लगातार बढ़ती ही जा रही है।स्केटिंग रिंक में अब आइस स्केटिंग कंपटीशन भी होंगे। पिछले साल के मुताबिक इस साल स्केटिंग रिंक में ज्यादा सेशन होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html