google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तीनों राज्यों में भगवा सरकार बनने पर मोर भाजपा परिवार रायपुर छत्तीसगढ़ ने अत्यन्त खुशी जाहिर किया...

Dec 11, 2023
3 min read


































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश में भगवा सरकार बनने पर मोर भाजपा परिवार रायपुर छत्तीसगढ़ ने अत्यन्त खुशी जाहिर किया है और स्थानीय मतदाताओं और भाजपा के कर्मठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया है! प्यारे देश वासियों विधान सभा चुनाव 2023 के परिणाम से वहां छत्तीसगढ़, राजस्थान,मध्यप्रदेश में भगवा सरकार बनाने एवम भविष्य में हिंदुराष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने हेतु सनातन हिन्दू समाज ने संकल्प ले लिया है ये हम जान गए हैं! प्यारे देशवासियों इतना खुश होने की भी जरूरत नहीं है अभी?

अभी तो पिक्चर बाकी है! प्यारे भाईयों एवम बहनों महाभारत युद्ध में एक प्रकरण आता है,जब कर्ण और अर्जुन आमने-सामने युद्ध कर रहे होते हैं। तब कर्ण के बाण आघात से अर्जुन का रथ एक गज पीछे चला जाता है,जबकि तब अर्जुन के आघात बाण से कर्ण का रथ तीन गज पीछे चला जाता है। प्यारे परिवार जनों इसके बावजूद भगवान श्रीकृष्ण मुरारे कर्ण को ही शाबाशी देते हैं। इससे क्षुब्ध होकर अर्जुन श्रीकृष्ण राधे को टोकते हैं कि मेरे बाण के आघात से कर्ण का रथ तीन गज पीछे चला जाता है तो भी आप खुश नहीं हो,जबकि कर्ण के बाण आघात से मेरा रथ मात्र एक गज ही जा पाती है। फिर भी आप कर्ण की प्रशंसा क्यों करते हैं?

तब प्रभु भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तर दिया कि तुम्हारे रथ पर तीन लोक का भार लेकर मैं स्वयं बैठा हूं!इसके अलावा महावीर हनुमान एक लोक का भार लिए बैठे हैं!इसके बावजूद अगर कर्ण एक गज पीछे धकेल देता है,तो प्रशंसनीय कार्य तो है ही पार्थ?प्यारे देशवासियों उसी प्रकार आज के चुनाव परिणाम से भाजपा शिविर में भले ही हर्षोल्लास की लहर हो,मगर हम लोग संतुष्ट नहीं हैं। प्यारे दोस्तों अगर कांग्रेस के जन विरोधी पापों और नायक के रूप में कार्यरत एक से एक नमूनों को देखते हुए उसको मिले वोट असहज करनेवाले हैं। सनातन जागृति के बावजूद आखिर इनको इतना वोट कैसे मिल गया है? प्यारे मित्रों जिन तीन राज्यों में भाजपा की जीत दर्ज हुई है,उनमें मध्य प्रदेश में भाजपा के 49 % की तुलना में कांग्रेस का 40% ,छत्तीसगढ़ में भाजपा के 46 % की तुलना में कांग्रेस का 42% और राजस्थान में भाजपा के 42% की तुलना में कांग्रेस को 40% वोट मिलना आश्चर्य चकित करने वाला किस्सा है।

प्यारे साथियों कांग्रेस यदि राहुल -प्रियंका जैसे नमूनों को दिखाकर और हिन्दू-विरोधी नीति अपनाकर इतना वोट बटोर लेती है, तो भाजपा की भाँति 'संघ' की अक्षौहिणी सेना,करोड़ो राष्ट्रवादी नागरिकों का सद्भाव और नरेंद्र मोदी जैसे महानायक का साथ रहने पर वह भाजपा को 10% वोट पर सिमटा देती!प्यारे देशवासियों( अंतर) देखिए इस चुनाव में अगर कांग्रेस 40% वोट हासिल कर पाती है तो भाजपा को इसकी ज्यादा चिंता होनी चाहिए कि ये वो कौन कौन से समुदाय के लोग हैं जो इस 40% वोटो में से आते हैं l प्यारे भाईयों एवम बहनों यह चुनाव एक प्रकार से दो विचारधाराओं का युद्ध था,जिसमें एक ओर 'भारतमाता की जय' का नारा था, तो दूसरी ओर 'भारत तेरे टुकड़े टुकड़े होंगे' वालों का विचारधारा था।

प्यारे दोस्तों कांग्रेस के साथ देश का अहित चाहने वाले लोग भी शामिल हैं और सक्रियता पूर्वक इस काम को कर रहे थे,इसमें कोई संदेह नहीं। प्यारे मित्रों ऐसे में 'संघ' के स्वयंसेवकों, भाजपा के समर्थकों और राष्ट्रवादी नागरिकों को और चिंतन -मनन,और प्रयत्न करने की जरूरत है।

अवश्य चिंतन करें महोदय! जय श्रीराम बोलिए प्यारे देशवासियों! सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रस्तुत किया गया है! ✍ कुबेरराम सपहा प्रधान संपादक समाचार जागो छत्तीसगढ़ भारत महान हिंदुराष्ट्र!

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html