google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्कूली बच्चियों से छेड़छाड़, राष्ट्रीय बाल आयोग हुआ सख्त....

Nov 26, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रामगढ़- झारखंड के रामगढ़ में स्कूली बच्चियों से छेड़छाड़ करने और हिंदू तथा अन्य ग़ैर मुस्लिम बालिकाओं से इस्लाम ज़िंदाबाद के नारे लगवाने के मामले में हंगामा मच गया है। अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने भी इसपर सख्त रवैया अपनाया है। आयोग के अध्यक्ष प्रियंगा कानूनगो ने इस मामले में जिला प्रशासन को नोटिस भेजा है। आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। प्रियंक कानूनगो ने एक्स पर लिखा, ‘झारखंड के रामगढ़ में स्कूली बच्चियों से छेड़छाड करने व हिंदू तथा अन्य ग़ैर मुस्लिम बालिकाओं से इस्लाम ज़िंदाबाद के नारे लगवाने तथा लाठी डंडों से मारपीट करने के मामले का NCPCR ने संज्ञान लिया है,ज़िला प्रशासन को नोटिस जारी कर FIR दर्ज करने,गुंडो को गिरफ़्तार करने एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।’

बताया जा रहा है कि विशेष समुदाय के कुछ युवक स्कूल के अंदर जबरन दाखिल हुए थे। इसके बाद यहां छात्राओं को निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में करीब 20 छात्राएं घायल हो गई हैं। घटना जिले के चितरपुर स्थित आरबी हाई स्कूल सांडी की बताई जा रही है। छात्राओं के हवाले से बताया जा रहा कि उनका आरोप है कि गुरुवार को जब वो स्कूल जा रही थी तब कुछ लड़कों ने उनके सामने पहले अश्लील हरकत की और फिर विरोध करने पर छेड़खानी करने लगे। इसके बाद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।


शुक्रवार को स्कूल में घुसकर कुछ लड़कों ने कई छात्राओं के साथ मारपीट की और जमकर हंगामा किया। कुछ छात्राओं के घायल होने की भी खबर है। इस मामले में लोगों ने रजरप्पा थाने का घेराव किया ता और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से कहा गया है कि कार्रवाई कर आऱोपियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा। झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html