google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जनता के आशीर्वाद और सहयोग से मोदी की गारंटी करेंगे पूरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....

Dec 17, 2023
6 min read


































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • छत्तीसगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ...

  • मुख्यमंत्री का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम, विकास का विश्वास लेकर हजारों की संख्या में पहुंचे उत्साहित लोग...

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा को दिल्ली सेवर्चुअल कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना...

  • प्रधानमंत्री ने कहा: कोने-कोने में पहुंचेगी गारंटी, जरूरतमंदों को मिलेगा योजनाओं का लाभ...

रायपुर, 16 दिसंबर, 2023/ मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के पश्चात राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक विवेकानंद सरोवर से विष्णु देव साय के पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ का आगाज हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में संकल्प यात्रा का आगाज नई दिल्ली से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से रथों को हरी झंडी दिखाकर किया। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ‘‘ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री साय ने विकास का विश्वास लेकर कार्यक्रम में पहुंचे बड़ी संख्या में उत्साहित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद और सहयोग से हम ‘‘मोदी की गारंटी‘‘ को छत्तीसगढ़ में पूरा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के कोने कोने में पहुंच रही है। यात्रा को शुरू हुए एक महीना हो चुका है। यात्रा हजारों गांवों के साथ डेढ़ हजार शहरों में भी पहुंच चुकी है। इनमें से अधिकतर छोटे-छोटे कस्बे हैं। आज छत्तीसगढ़ से भी यात्रा का शुभारंभ हो गया है। मेरा नई सरकार से आग्रह है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का अपने राज्य में तेजी से विस्तार करें। इसे हरी झंडी भले ही मोदी ने दिखाई है लेकिन सच्चाई है कि राज्यों ने इस यात्रा की कमान संभाल ली है। अभी जिन लोगों से मैंने बातें की, उनके संवाद से मुझे लगा कि देश का जनमन इससे बहुत उत्साहित है। जहां यात्रा खत्म होती है, वहां से दूसरे गांव के लोग इसकी अगुवाई करने लगते हैं। लोगों में इसके स्वागत की प्रतिस्पर्धा है। नये-नये तरीकों से लोग स्वागत कर रहे हैं। लोग सेल्फी ले रहे हैं। नमो एप को डाउनलोड कर रहे हैं और विकसित भारत के एंबेसडर बन रहे हैं। लोग प्रतियोगिताओं के माध्यम से न केवल पुरस्कार जीत रहे हैं, अपितु नई जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं। इस यात्रा के शुरू होने के बाद यह चौथी बार है कि मैं वर्चुअली इस यात्रा से जुड़ रहा हूँ। पहले मैंने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से संवाद किया था। मुझे बहुत सुकून है कि लोगों तक हमारी योजनाएं पहुंच रही है। आज चर्चा का फोकस शहरी क्षेत्रों पर था। विकसित भारत के संकल्प में हमारे शहरों की बड़ी भूमिका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी युवा शक्ति, नारी शक्ति को सशक्त करने ‘‘मोदी की गारंटी‘‘ काम कर रही है। आप सभी विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं। मेरा आग्रह है कि जिन्होंने भी योजनाओं का लाभ उठाया है वे इसकी जानकारी सबको दें। ये मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आपके लिए है। 2047 में देश विकसित होकर रहेगा, इस विचार को लेकर चलना है। इस वातावरण को बनाने में यह संकल्प बहुत काम आयेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद आज वीडियो कन्फ्रेंस के माध्यम से पहली बार पूरे प्रदेश के नागरिकों से बात करने का सुअवसर आया है। प्रधानमंत्री ने आज छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है। हम सभी बड़े सौभाग्यशाली हैं कि यह यात्रा हमारे प्रदेश में भी प्रभावी तरीके से संचालित हो पाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। मैं यह बताना चाहता हूँ कि हमारे प्रधानमंत्री ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो जनहित में योजनाएं बनाते हैं। साथ ही योजना का लाभ लोगों तक पहुँचे यह भी सुनिश्चित करते हैं। ग़रीबों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार समर्पित होकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने कोरोना के समय भी देश के नागरिकों की रक्षा की। हमारे देश में कोविड के दो टीके विकसित किए गए और इसके 200 करोड़ से अधिक डोज बनाए गए। ये टीके देशवासियों को लगाए गए और 100 से अधिक देशों को भी भेजे गए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ग़रीब कल्याण अन्न योजना की अवधि 2028 तक बढ़ाई गई है। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अतिरिक्त चावल प्रदान किया जा रहा है। मोदी की गारंटी में हर वर्ग के लिए चिंता है। हर वर्ग के सरोकार हैं। मैं मुख्यमंत्री के नाते आश्वस्त करना चाहता हूँ कि मोदी की गारंटी पूरी होंगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन हमने कैबिनेट में यह निर्णय लिया है कि 18 लाख लोगों को आवास मिलेगा। छत्तीसगढ़ वासियों के आशीर्वाद से हम मोदी की गारंटी प्रदेश में पूरा करेंगे। मोदी की गारंटी में किए गए वायदे के अनुरूप 3100 रूपए प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करेंगे। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसम्बर सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को दो साल के धान के बोनस की बकाया राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 180 रथ हर ग्राम पंचायत तक पहुंचेेंगे, वहां हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे। लोगों को योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा आज से प्रारम्भ होकर 26 जनवरी 2024 तक चलेगी। आप सभी से आग्रह करना चाहता हूं कि आप सभी जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत, मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने दिया।

०मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहली सार्वजनिक सभा क्यों रही खास ?


०मुख्यमंत्री के पहले संबोधन में नजर आई भावी छत्तीसगढ़ की तस्वीर


०छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री ने अपनी पहली सार्वजनिक सभा को संबोधित किया


मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 16 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ के दौरान अपनी पहली सार्वजनिक सभा को संबंधित किया। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद यह पहला अवसर था जब राजधानी रायपुर से एक आदिवासी मुख्यमंत्री की आवाज न केवल कार्यक्रम स्थल पर, बल्कि छत्तीसगढ़ के गांव-गांव और शहर-शहर में गूंज रही थी। कार्यक्रम का वीडियो प्रसारण सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में भी देखा-सुना गया। 32 प्रतिशत की आदिवासी जनसंख्या वाले छत्तीसगढ़ राज्य में नये मुख्यमंत्री, भारत सरकार से प्रदेश को मिली गारंटियों को लागू करने का अपना संकल्प पूरे आत्मविश्वास के साथ दोहरा रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते मैं आश्वस्त करना चाहता हूं मोदी की गारंटी पूरी होगी। वे यह कहना भी नहीं भूले कि इस गारंटी में समाज के सभी वर्ग के लोगों की चिंता की गई है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के प्रचार-प्रचार के साथ-साथ आम लोगों को उनसे लाभान्वित करने के उद्देश्य से भी आयोजित की जा रही है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया, उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री के संबोधन से ठीक पहले मुख्यमंत्री का संबोधन था, उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानंत्री ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो न केवल योजनाएं बनाते हैं, बल्कि योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाना भी सुनिश्चित करते हैं। मुख्यमंत्री साय ने अपने उन अनुभवों को भी साझा किया जब वे 2014 में राज्यमंत्री थे और तब प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में अपने पहले संबोधन में कहा था कि उनकी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार होगी।

अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बार-बार भारत सरकार को उद्धृत करते हुए अपने नेतृत्व वाली राज्य सरकार की भावी रीति-नीति और लक्ष्यों को भी लोगों के सामने स्पष्ट कर दिया। इस संबोधन के दौरान साय की आत्मविश्वास से लबरेज भाव-भंगिमा, शब्द, आवाज और विचारों ने राज्य के नागरिकों के सामने सदृढ़ सुशासन की भी गारंटी रख दी है। साय ने अपना पहला संबोधन छत्तीसगढ़ी में दिया, उनका यह निर्णय इंगित करता है कि आने वाले दिनों में सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की जड़ें गहरी होंगी, तना होगा और शाखाएं फलों से लदी होंगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html