google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ को मोदी की गारेंटी कांग्रेस की तरह झूठा घोषणा पत्र नही - राजेश मूणत

Nov 4, 2023
2 min read





































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

जनसेवा मेरी प्राथमिकता भाषाई स्तर गिराना ओछेपन और बौखलाहट का प्रमाण:-मूणत

रायपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत लगातार सघन जनसंपर्क कर रहे हैं ऊंचे ऊंचे राजनीतिक भाषणों और वादों से दीगर वे जनता से सीधे मुखातिब होकर जनसमस्याओं का संकलन कर उसके निदान हेतु प्रतिबद्धता के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं जहां एक ओर उनके सतत प्रतिद्वंदि उन पर जुबानी तीर चलाने में मशगूल हैं वहीं राजेश मूणत का कहना है की मैने कभी राजनीतिक स्तर गिरा कर जनसेवा का भाव नहीं अपनाया मैने सदैव जनसेवा को प्रमुखता से अपनाया और उसके निदान के लिए लगातार कार्य किया और मैं ही नही भाजपा का हर प्रत्याशी भाजपा की विचारधारा को जानता के बीच पोषित करने में विश्वास रखता है भाजपा ने जब जब जनता के बीच जाकर वादे किए उन्हें अक्षरसह पूरा किया चाहे बात धारा 370 की हो , राम मंदिर निर्माण की हो , या हर गरीब के सर पर पक्की छत की हो हमने जनता से जो वादे किए उसे अक्षरसह पूर्ण किया |


भाजपा का संकल्प पत्र प्रधानमंत्री मोदी की गारेंटी प्रदेश में लौटेगी खुशहाली:- मूणत

राजेश मूणत ने आगे कहा की मेरे नजरिए से प्रदेश भाजपा ने आज घोषणापत्र का विमोचन नही अपितु संकल्प पत्र का विमोचन किया है भारत के गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज प्रदेश कार्यालय में भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया गया स्वयं अमित शाह ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की यह घोषणापत्र नही अपितु हमारा संकल्प पत्र है जो प्रधानमंत्री मोदी की गारेंटी है हमने प्रदेश निर्माण किया है तो इसको संवारने की जिम्मेदारी भी हमारी है मूणत ने कहा की भाजपा का संकल्प पत्र हर वर्ग को सीधा लाभान्वित करने वाला है हम प्रदेश की माताओं बहनों के लिए महतारी वंदन योजना लाने जा रहे हैं जिसके तहत प्रदेश की जरूरतमंद महिलाओं को 12 हजार सालाना सहयाता राशि दी जायेगी , हम प्रदेश की जनता को 500₹ में गैस सिलेंडर देने संकल्प लिया है , हम आयुष्मान योजना से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य अनुदान को दोगुना करने जा रहे हैं अब प्रदेश की जनता को 5 लाख की जगह 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और साथ ही 500 नए जन औषधि केंद्र भी खुलेंगे , हम प्रदेश के गरीब के सर पर पक्की छत बनाने का वादा करते हैं हम प्रदेश के गरीबों और जरूरतमंदो के रुके हुए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास का लाभ देने जा रहे हैं |

छत्तीसगढ़ में आएगी उद्यम क्रांति जिसके माध्यम से प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार हेतु बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा वह भी 50% सब्सिडी के साथ ,रानी दुर्गावती योजना के माध्यम से बी.पी.एल. वर्ग की बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख 50 हजार का आश्वासन प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा जिसका लाभ वयस्क होते ही बालिकाओं को मिलेगा ।

रायपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत ने आज बाल गंगाधर तिलक वार्ड , डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम वार्ड और रामकृष्ण परमहंस वार्ड में सघन जनसंपर्क किया जहां पत्रकारों से छत्तीसगढ़ के चुनाव पर उन्होंने अपना विस्तृत मत रखते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का विश्वास जताया ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html