google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हताशा में मीडिया घरानों को निशाना बना रही मोदी सरकार - राव...

Oct 5, 2023
1 min read














































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बेंगलुरु । न्यूजक्लिक पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री, तमिलनाडु और पुडुचेरी के एआईसीसी प्रभारी सचिव दिनेश गुंडू राव ने कहा कि दिल्ली पुलिस की छापेमारी केंद्र सरकार की निरंकुश मानसिकता का प्रतीक है। कांग्रेस नेता राव ने कहा कि न्यूजक्लिक ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में आंदोलन के दौरान केंद्र की विफलता को उजागर किया था और कृषि कानूनों पर रिपोर्टिंग की थी।

राव ने कहा, केंद्र सरकार ने आज तक प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो और आयकर विभागों को राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है। अब केंद्र उन मीडिया घरानों को निशाना बनाने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहा है जो उसकी कमियों को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह रुख कि वह निर्विवाद है और कोई भी उस पर सवाल नहीं उठा सकता, मीडिया पर छापे का नतीजा है। राव ने कहा, छापेमारी से डर पैदा करके मीडिया पर लगाम लगाने की केंद्र की रणनीति है। राव ने आगे कहा कि चुनाव नजदीक आने के कारण केंद्र कुछ मीडिया घरानों को निशाना बना रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html