कनाडा को लेकर सख्त रुख ले रही मोदी सरकार, समानता के रुख पर बरकरार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
नई दिल्ली- कनाडा के साथ जारी विवाद पर भारत का लगातार कड़ा रुख जारी है। मोदी सरकार ने फिर देशों में राजनियकों की मौजूदगी पर समानता की बात की है। खास बात है कि भारत 41 राजनयिकों को वापस बुलाने के आदेश पहले ही कनाडा को दे चुका है। इसकी डेडलाइन 10 अक्टूबर को पूरी हो चुकी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साफ कर दिया है कि भारत समानता के रुख पर बरकरार है। उन्होंने कहा, हमने पहले भी समानता की बात कही है।
मने राजनयिक मौजूदगी में समानता की बात कही है और हम उसपर प्रतिबद्ध हैं। हम इस बात को पूरा करने के लिए कनाडा के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।उन्होंने कहा, फिलहाल, मैं इस पर जोर देना चाहता हूं कि हम कनाडा के अधिकारियों के साथ समानता सुनिश्चित करने के लिए संपर्क में हैं। भारत में कनाडा के करीब 62 राजनयिक हैं।
खास बात यह है कि भारत में कनाडा के राजनयिकों की तुलना में भारतीय राजनयिकों की संख्या कम है।खबरें थी कि भारत ने कनाडा को 10 अक्टूबर तक अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाने के लिए कहा था। हालांकि, इससे पहले भी भारत कनाडा के एक राजनयिक को बाहर का रास्ता दिखा चुका है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments