google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

देश के 40 करोड़ युवाओं के लिए मोदी सरकार बना रही मेरा युवा भारत संस्था...

Oct 12, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

केंद्र की मोदी सरकार की केंद्रीय कैबिनेट ने युवाओं के लिए ‘मेरा युवा भारत संस्था’ बनाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि देश में 15 से 19 साल के बीच लगभग 40 करोड़ युवा है। इन युवाओं के लिए मेरा भारत नामक संस्था बनाने का निर्णय लिया है। भारत का युवा अपनी जिम्मेदारी को समझता है। पंच प्राण में पीएम कर्तव्य बोध की बात भी करते हैं।


केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने बताया कि पीएम की अध्यक्षता की कैबिनेट में दुनिया की सबसे बड़ी आबादी युवाओं से जुड़ी है। 15 से 19 साल के बीच 40 करोड़ युवा हैं। ये भारत की बड़ी ताकत है। मॉय भारत’ ‘मेरा युवा भारत’ नाम की संस्था बनाने का निर्णय हुआ है, कैबिनेट ने अनुमति दी है। कोविड के दौरान भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया और सहयोग दिया है। युवाओं में सेवा भाव और कर्तव्यबोध हो और आत्मनर्भर भारत बनाने की लगन हो तब अगले 25 साल में भारत को विकसित भारत बनाने में बड़ी भूमिका हो सकती है।


केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता इन सब क्षेत्र में योगदान अगर किसी को देना होगा, तब ये प्लेटफॉर्म का बड़ा सहारा होगा। पीएम की इच्छा है कि देश के करोड़ों युवा इससे जुड़ें और अपना योगदान दें। 31 अक्टूबर को इस राष्ट्र के लिए समर्पित किया जाएगा। यानी सरदार पटेल की जयंती के दिन इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत होगी। स्वच्छ भारत 75 लाख किलो प्लास्टिक इकठ्ठा करने का लक्ष्य रखा था, तब हमारे युवा ने 100 लाख किलो प्लास्टिक का लक्ष्य हासिल किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html