google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

उपराष्ट्रपति का उपहास भारतीय संविधान का अपमान - राजीव बिंदल.....

Dec 21, 2023
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

शिमला - देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का घमंडिया नेताओं ने जिस तरह उपहास किया वो सिर्फ एक व्यक्ति या पद नहीं बल्कि भारतीय संविधान के अपमान की पराकाष्ठा है। इस व्यवहार से पूरी संसद की गरिमा भंग हुई है। कल्याण बनर्जी द्वारा संसद भवन परिसर के अंदर ही राज्यसभा के सभापति की अपमानजनक नकल करना, घमंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा ठहाके लगाकर सार्वजानिक मजाक उड़ाना और एक नामदार युवराज द्वारा उसका वीडियो बनाना, उस पर हंसना, ये सब दिखाता है कि इंडी लोगों की मानसिकता किस स्तर पर आ गई है। यह बात शिमला से जारी बयान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कही। राजीव बिंदल ने कहा कि ओबीसी समाज के खिलाफ कांग्रेस की नफरत जगजाहिर है।


चुनावों में तो ओबीसी की राजनीति करते नहीं थकते लेकिन रियल लाइफ में ओबीसी का अपमान करते नहीं थकते। विपक्षी नेताओं द्वारा संवैधानिक पद का अपमान पहली बार नहीं किया गया है। जब एक आदिवासी परिवार से निकली बेटी राष्ट्रपति पद पर प्रतिष्ठित हुई थी तब भी कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के नेताओं ने उनका अपमान किया था। राजीव बिंदल ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस तरह कृत्य से देश की वैश्विक छवि पर असर पड़ता है लेकिन यह दुर्भाग्य है कि विपक्षी नेता राष्ट्र की गरिमा और छवि को छलने का काम कर रहे हैं। संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का अपमान करके विपक्षी गठबंधन अपनी हार की हताशा को दिखा रहे हैं। वह किसी व्यक्ति या दल का नहीं बल्कि देश का अपमान कर रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html