google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नर्स के साथ हुई मोबाइल लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार...

Nov 2, 2023
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरबा- पुलिस ने मोबाइल लूट के आरोपी को पकड़ा हैं | जानकारी के मुताबिक आषा चौहान ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28.10.2023 को दोपहर कोसाबाडी नेक्सा शोरूम से पैदल पैदल अपने मोबाईल फोन से बात करते हुए पोडीबहार अपने घर जा रही थी। नेक्सा शोरूम से थोड़ी दूर आगे पहुंची थी तभी मोटर सायकल सवार एक अज्ञात चोर पीछे से प्रार्थिया केे पास आकर उसके दाहिना हाथ से मोबाईल फोन को झटककर भाग गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन रामपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमें एक व्यक्ति मो.सा. से लूट करते हुए चेहरा दिखाया दिया। जिसके आधार पर आरोपी की खोजबीन पता तलाष की जा रही थी।


इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि घटना दिनांक को स्टॉफ नर्स से लूट करने वाला आरोपी रामसागरपारा का है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम बनाकर घेराबंदी कर लूट के आरोपी को पकड़ लिया गया। जिसका नाम सलमान खान पिता नफीस खान उम्र 19 साल पता-रामसागरपारा वार्ड क्रमांक 01, थाना कोतवाली कोरबा का रहने वाला बताया एवं जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी से मोबाइल सैमसंग ग्लैक्सी एफ 23 5जी एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल सीजी 12 एआर 0438 को जप्त कर लिया गया है। आरोपी को नायक रिमांड पर भेजा गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html