google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विचाराधीन बंदी से मोबाइल बरामद, जेल प्रहरी महेन्द्र वर्मा पर गंभीर आरोप...

Aug 18
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बालोद :- सहायक जेल अधीक्षक जिला जेल संजारी बालोद के द्वारा जिला जेल बालोद में बंद विचाराधीन बंदी के मोबाईल उपयोग एवं जेल प्रशासन के द्वारा उसकी तलाशी के दौरान मोबाईल जब्ती के संबंध में जानकारी साझा की गई है।


सहायक जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल बालोद को 12 अगस्त को जानकारी मिलने के उपरांत विचाराधीन बंदी की तलाशी की गई। जांच में विचाराधीन बंदी द्वारा अपने अंडरवियर में छिपाए गए मोबाईल को जब्त किया गया।


उन्होंने बताया कि विचाराधीन बंदी को इसके संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि ये मोबाईल उसके जेल प्रहरी महेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा दिया गया है। सहायक जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल की सीसीटीवी फुटेज को चेक करने पर इसकी पुष्टि भी हुई है। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त 2026 को जेल प्रहरी महेन्द्र वर्मा अपना वाहन छोड़कर चले गए हैं। जिसकी रिपोर्ट जेल अधीक्षक द्वारा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित थाना प्रभारी को दी गई है।

#balod #मोबाईल जब्ती #जेल प्रहरी #brekingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html