मोबाइल बना फांसी का फंदा....पढ़े पूरी खबर

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
यूपी के हमीरपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां सिर्फ गेम खेलने के लिए मोबाइल ना देने से नाराज 7वीं क्लास में पढ़ने वाले 10 साल के छात्र ने फांसी लगा कर जान दे दी.
बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया. मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बताया जा रहा है कि 7वीं के छात्र को गेम खेलने के लिए उसके बड़े भाई ने मोबाइल देने से मना कर दिया था. भाई से विवाद होने के बाद उसने फांसी लगा कर जान दे दी. छात्र की मौत के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments