google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पाकिस्तान में भीड़ ने 3 चर्च-ईसाइयों के घर जलाए......जानें पूरा मामला

Aug 17, 2023
2 min read































































ईशनिंदा का शक होने के बाद कट्टरपंथी बेकाबू हुए, सरकार और फौज ने चुप्पी साधी

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर फैसलाबाद में बुधवार को कट्टरपंथियों ने तीन चर्च आग के हवाले कर दिए। इसके अलावा ईसाइयों के घरों में पहले लूटपाट की गई, इसके बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। कट्टरपंथी समूहों का आरोप है कि चर्च के जरिए ईशनिंदा को बढ़ावा दिया जा रहा था। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।


इनमें आरोपियों के चेहरे भी पहचाने जा सकते हैं। खास बात ये है कि तमाम वीडियोज सामने आने के बावजूद अब तक पाकिस्तान की केयरटेकर गवर्नमेंट और फौज ने कोई बयान जारी नहीं किया है।बुधवार सुबह फैसलाबाद में अफवाह फैली कि यहां के चर्च में ईशनिंदा की गई है। ये भी कहा गया कि यह सिलसिला कई दिन से जारी है और इलाके में रहने वाले ईसाई इसे बढ़ावा दे रहे हैं। ईसाई समुदाय के नेता इमरान भाटी ने कहा- हमारे तीन चर्च निशाना बने हैं। इनमें तोडफ़ोड़ के बाद आग लगा दी गई। यहां रहने वाले ईसाइयों के घर लूट लिए गए। इसके बाद वहां भी आग लगा दी गई।


देखते ही देखते सैकड़ों कट्टरपंथी जरानवाला इलाके में मौजूद चर्च और ईसाई बस्ती में पहुंच गए। इन सभी के हाथों में धारदार हथियार, डंडे और पेट्रोल था। सबसे पहले ये लोग चर्च में घुसे। वहां तोडफ़ोड़ की। इसके बाद चर्च की छत पर पहुंचे और क्रॉस को गिरा दिया। थोड़ी देर बाद चर्च में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।ये भीड़ इतने पर ही नहीं रुकी। उसने इलाके में रहने वाले तमाम ईसाई लोगों के घरों को निशाना बनाया। इनसे नाम पूछे गए और इसके बाद उन्हें सडक़ पर पीटा गया। हैरानी की बात ये है कि इन तमाम घटनाओं को पुलिस के सामने अंजाम दिया गया और वो तमाशा देखती रही।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html