मंत्रालय के बाहर मराठा आरक्षण हेतु विधायकों ने किया सड़क जाम...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मुंबई- महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मामला गर्माया हुआ है | इस बीच गुरुवार को करीब दो दर्जन सर्वपक्षीय विधायकों ने अपने समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई में मंत्रालय के बाहर सड़क जाम कर दिया। मालूम हो कि सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों द्वारा गुरुवार को विरोध प्रदर्शन का लगातार तीसरा दिन रहा।
विधायक ‘एक मराठा, लाख मराठा’ और ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’ के नारे लगाते हुए नरीमन पॉइंट पर मंत्रालय के बाहर जमा हुए और सड़क पर बैठ गए और सुबह के समय यातायात को कुछ देर के लिए रोक दिया।
हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस वैन में आज़ाद मैदान पुलिस चौकी लेकर आई और बाद में विधायकों को छोड़ दिया गया। आपको बता दें कि बुधवार को, सर्वदलीय मराठा विधायकों ने मंत्रालय के मुख्य द्वार पर ‘ताला’ लगा दिया था और एक दिन पहले उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना दिया था, इसके बाद गुरुवार के दिन सड़क जाम कर दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments