google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरकारी जमीन पर विधायक के भाई ने किया कब्जा, गई राज्यपाल तक शिकायत....

Oct 6, 2023
1 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़

कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो के प्रतिनिधि ने कलेक्टर कार्यालय से 200 मीटर की दूरी पर शासकीय जमीन पर कब्जा करने का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ कि, एक नया मामला सामने आ गया। इस बार भरतपुर सोनहत विधानसभा से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो के भाई सुरजीत सिंह कमरो पर शासकीय भूमि पर कब्जे का आरोप है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष और विधायक गुलाब कमरो के गृहग्राम साल्ही के उप सरपंच केवल सिंह मरकाम ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम तहसीलदार को पत्र सौंपते हुए शासकीय जमीन पर किये गए कब्जे को हटाने की मांग की है।


गोंगपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि, विधायक गुलाब कमरो के छोटे भाई सुरजीत सिंह कमरो ने साल्ही ग्राम पंचायत के खसरा क्रमांक आर एफ 710 रकबा 0.185 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा किया है। इसके अलावा विधायक के दो अन्य समर्थकों ने भी साल्ही पंचायत में जमीन कब्जाई है। गौरतलब है कि, साल्ही ग्राम पंचायत विधायक गुलाब कमरो का गृहग्राम है। गोंगपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन के संरक्षण में विधायक के दबाव में साल्ही ग्राम पंचायत में कब्जा किया गया है। अगर जल्द ही इस कब्जे को हटाया नहीं जाता है तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी इसको लेकर बड़ा आंदोलन करेगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html