google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ग्रामीण विधानसभा में हो रहे निगम के कार्यों की विधायक ने की समीक्षा...

Sep 14, 2023
1 min read





























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • आयुक्त सहित जोन कमिश्नर रहे मौजूद...

रायपुर-रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्ड एवं जोन में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा द्वारा की गई जिसमें प्रमुख रूप से जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा व नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी सहित पांचों जोन कमिश्नर मौजूद थे। ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा द्वारा सफाई व्यवस्था और लाइट व्यवस्था पर ज्यादा जोर दिया गया उन्होंने निगम आयुक्त के साथ-साथ जोन कमिश्नरों को दोनों व्यवस्था बेहतर करने के लिए कहा आगामी दिनों में लगातार त्योहारों का सीजन है ऐसे में लाइट व्यवस्था और सफाई व्यवस्था बहुत जरूरी हो जाती है। त्योहारों में जहां लोगों को रोशनी की जरूरत होती है वही सफाई व्यवस्था भी चरमरा जाती है ऐसे में विधायक ने इन मुद्दों को गंभीरता से रखा।इसके साथ ही जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने की बात कही और गुणवत्ता बेहतर से बेहतर रखने कहां इसके साथ ही तालाबों की सफाई व्यवस्था, बीएसयूपी कॉलोनीयो की सही से देख रेख सहित विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर निगम प्रशासन की ओर से बेहतर काम किया जा रहा है लेकिन आने वाले समय में कामों को और अच्छा सुचारू रूप से किया जा सके इसके लिए समीक्षा बैठक रखी गई थी जिसमें विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से चर्चा की गई और कुछ खामियों को पूरा करने निर्देशित किया गया उक्त समीक्षा बैठक विशेष रूप से पार्षदगण सहदेव व्यवहार, प्रमोद मिश्रा, निर्मलकर,नानु ठाकुर, घनश्याम क्षत्री, हेमंत पटेल, जीत सिंह, जगदीश आहुजा, आकाश शर्मा, माधव साहू,राजा बंजारे, ऋषि बारले मौजूद थे

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html