google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक राजेश मूणत ने बनाई चाय जनता को पिलाकर पूछा चाय का स्वाद और नरेंद्र मोदी का कार्यकाल...

Apr 13, 2024
2 min read































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • चाय पर चर्चा के माध्यम से युवाओं से संवाद कर युवा मोर्चा ने लगाया युवा चौपाल

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत गुढ़यारी के पहाड़ी चौक पर " चाय पर चर्चा " कार्यक्रम का आयोजन किया जहां एक रथ के माध्यम से जिसमें चाय कंटेनर समेत सारी सुविधा दी गई है में चाय बनाकर युवा मोर्चा ने युवा चौपाल लगाकर सैकड़ों युवाओं से मोदी के कार्यकाल और महती योजनाएं जो युवाओं को सीधा लाभान्वित कर रही हैं पर चर्चा की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प लेकर युवाओं को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए आकर्षित करना है अबकी बार 400 पार का नारा देते हुए युवा चौपाल लगाई गई।

जहां विशेष रूप से रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक पूर्व मंत्री राजेश मूणत उपस्थित रहे उन्होंने स्वयं चाय बनाई और युवाओं सहित अन्य नागरिकों को चाय पिलाते हुए चाय का स्वाद जाना और मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल पर चर्चा की उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह भारत का स्वर्णिम काल है जहां पूरा विश्व मोदी के नेतृत्व की सराहना कर रहा है और देश आज आगे जा रहा है इन 10 सालों में मोदी जी ने युवा वर्ग को बहुत सी योजनाओं के माध्यम से रोजगार देने, शिक्षा जगत में परिवर्तन कर विकसित भारत की कल्पना को साकार किया है। जहा एक ओर माताओ और बहनों को उज्ज्वला गैस योजना से लाभान्वित करने का कार्य हो, चाहे किसानों के खाते में वार्षिक 6 हजार डालने का कार्य हो या प्रत्येक वर्ग को उसका पक्का मकान दिलाने का काम हो चाहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करने का काम हो चाहे धारा 370 खत्म कर जम्मू कश्मीर को भारत माता का मुकुट बनाने का काम हो ऐसे कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग का मोदी ने ध्यान रखा है। आज प्रदेश में भी विष्णुदेव की सरकार मे 100 दिन में बड़े बड़े फैसले लेकर महिलाओं के खाते में प्रत्येक माह 1000 रू डालने का काम हो या किसानों को बोनस देकर उनके धान का 3100 रू प्रति क्विंटल से पैसे देने का काम हो ऐसे बहुत से ऐतिहासिक निर्णय छत्तीसगढ़ की जनता के लिए किए गए है इसलिए आज प्रत्येक युवाओं को केवल अपने मतदान के माध्यम से ही मोदी धन्यवाद करना है यही संकल्प आज हमे लेना हैं मेरा वोट मोदी को मेरा वोट बृजमोहन अग्रवाल को।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री अमित मैशेरी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष और रायपुर लोकसभा चुनाव प्रभारी रितेश मोहरे, जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विशाल पांडेय, विशेष शाह, अश्वनी विश्वकर्मा, वासु शर्मा, वैभव शर्मा, मंडल अध्यक्ष विनय जैन समेत सैकड़ों युवा इस युवा चौपाल में शामिल हुए।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html