google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक पुरन्दर ने किया अक्षत कलश यात्रा का स्वागत, उमड़ पड़ी रामलला के भक्तों की भीड़...

Dec 10, 2023
1 min read


































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर। रामलला की जन्मभूमि अयोध्या से निकली अक्षत कलश यात्रा शनिवार को राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई। इस यात्रा का स्वागत रायपुर उत्तर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया। आरएसएस और विहिप के माध्यम से इस अक्षत कलश यात्रा के जरिए रामलला के भक्तों को घर-घर पहुंचकर न्योता दिया जा रहा है।


विदित है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला मंदिर का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। भगवान राम के भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देशभर के लोगों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से देशभर में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई है, जिसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद को सौंपी गई है।

हालांकि यह अक्षत कलश यात्रा 30 नवम्बर को ही राजधानी पहुंच गई थी, जहां से सभी जिलों में अक्षत कलश का वितरण कर दिया गया था। शनिवार को रायपुर जिले के उत्तर विधानसभा में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई और घर-घर न्योता पहुंचाया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग रामलला की मंदिर स्थापना में शामिल होकर पुण्य के भागी बन सके।


रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अक्षत कलश का भव्य स्वागत किया और कलश को सिर पर उठाकर पैदल भी चले। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया है कि 22 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में लोग अयोध्या पहुंचे और रामलला के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होकर सौभाग्य प्राप्त करें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html