google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक पुरन्दर ने ​जारी किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का कैलेन्डर, गोद भराई की रस्म भी हुई पूरी...

Dec 19, 2023
1 min read



































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' जोरदार तरीके से शुरु हो गई है। रायपुर नगर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन अलग—अलग स्थानों पर लग रहे शिविर में पहुंचकर हितग्राहियों को जानकारी देने के साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में आज विधायक मिश्रा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खम्हारडीह में लगे शिविर में पहुंचे, जहां पर उन्होंने भारत संकल्प यात्रा का कैलेन्डर जारी किया, तो आंगनबाड़ी में चल रहे गोद भराई की रस्म में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं का आंचल श्रीफल के साथ आशीर्वाद देकर भरा।

देश में महिलाओं को सबल बनाने के साथ ही उनकी सुविधाओं, स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं को एक साथ लागू किया है, जिसके विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पूरा कराया जा रहा है। इस यात्रा में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, उज्जवला योजना, महतारी वंदन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी से महिलाओं को अवगत कराया जा रहा है और उसका लाभ दिलाने ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा जा रहा है।

रायपुर नगर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा अपने विधानसभा क्षेत्र में लगने वाले प्रत्येक शिविर में खुद पहुंच रहे हैं और विकसित भारत यात्रा का संकल्प भी ग्रहण करवा रहे हैं। साथ ही हितग्राहियों को खुद भी जानकारी दे रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक हर योजना को पहुंचाया जा सके और लोग उससे लाभान्वित हो सकें। सोमवार को आयोजित शिविर के दौरान विधायक मिश्रा के साथ पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, पार्षद रोहित साहू, डॉ. प्रमोद साहू के अलावा बड़ी तादाद में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html