google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक पुरंदर मिश्रा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की सौजन्य भेंट.....

Jan 5, 2024
1 min read




























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर - रायपुर नगर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा इन दोनों देश की राजधानी दिल्ली के प्रवास पर हैं। प्रवास के दौरान उन्होंने गुरुवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके शासकीय निवास पर जाकर सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के विधायक पुरंदर मिश्रा जब सौजन्य मुलाकात के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शासकीय आवास पहुंचे तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक मिश्रा ने भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद स्वरुप गमछा पहनाकर उन्हें प्रसादी भेंट की। मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के लिए विधायक मिश्रा को बधाई दी। साथ ही विश्वास जताया कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 15 वर्षों तक शासन चलाया था उसी तरह एक बार फिर से भाजपा सरकार विकास के साथ ही जनहित के प्रति संजीदगी से फैसले लेगी और देश में छत्तीसगढ़ को नए मॉडल के रूप में स्थापित करेगी।

इस पर विधायक मिश्रा ने उन्हें अस्वस्थ किया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार जनहित को लेकर लगातार और बेहतर काम करेगी। प्रदेश में भाजपा के सभी विधायक सरकार की कामों को जन-जन तक पहुंचाएंगे एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता को लाभान्वित करने हर संभव प्रयास करेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html