विधायक प्रकाश नायक ने बाढ़ से प्रभावित हुए इलाकों जायजा लिया....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
जननायक का जीवंत उदाहरण विधायक प्रकाश नायक के रूप में देखने को मिलता है जो न केवल लोगो की परेशानियां बल्कि उनके सुख दुख में भी आमजन के साथ नजर आते है। ऐसा ही नजारा एक बार फिर महानदी क्षेत्र में आए ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की विभीषिका के दौरान देखने को मिला। जहां प्रभावितो ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनका हाल जाना। साथ ही विधायक द्वारा फसलों की नुकसानी संबंधित जानकारी ली गई। जिसके नियमानुसार निवारण हेतु विधायक द्वारा आश्वस्त किया गया। विधायक की सादगी,मिलनसारिता व लोगों की समस्याओं को दूर करने की ललक उन्हें आमजन के मध्य लोकप्रियता के शिखर पर ले जा रही है।जहा लोग उन पर अपनत्व व प्यार लुटाते नजर आते हैं।
आधा दर्जन से अधिक प्रभावित क्षेत्रों का किया सघन दौरा, स्वीकृत निर्माण कार्यों के प्रगति की ली जानकारी, गौरतलब हो कि बीते दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से हीराकुंड डेम के लगभग 26 गेटो को खोलने की बात सामने आ रही है। जिसके परिणाम स्वरूप सरिया अंचल के महानदी तट पर स्थित तोरा, पोरथ,कोर्रा, रानीडीह, सूरजगढ़, सुरसी, परसरामपुर, नदीगांव एवम लिप्ती प्रभावित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments