google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बंगाल के MLA ने छत्तीसगढ़ में सुनी PM की मन की बात..CM पर जमकर बरसे बंगाल के MLA..संस्कार केंद्र....

Aug 27, 2023
2 min read


























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर/ 27 अगस्त, 2023


भाटपारा, पश्चिम बंगाल के विधायक पवन सिंह ने धरसीवां विधानसभा के ग्राम मूरा के पंडित लखनलाल मिश्र सेवा परिसर में प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुनी। इस दौरान पूर्व आईएएस गणेश शंकर मिश्रा ने पारंपरिक कोसा शॉल और भाजपा का केसरिया पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया।


बंगाल के इस युवा विधायक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. लखनलाल मिश्र के पैतृक ग्राम जाकर उनकी शिलालेख पर पुष्प अर्पित कर आज़ादी में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उससे प्रेरणा लेने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने बताया कि बंगाल में हालात बहुत ख़राब है, सांप्रदायिकता की आग में आम आदमी झुलस रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में भी पक्षपात होता है और ग़ैर टी.एम.सी समर्थकों को केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाता।


छ.ग. के CM भूपेश पर जमकर बरसे

अपने प्रवास के दौरान भाटपारा, पश्चिम बंगाल के विधायक पवन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर बरसे। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली, वादाख़िलाफ़ी और भ्रष्टाचार पर प्रश्न उठाया। साथ कहा कि बंगाल की ममता सरकार की राह पर यहां की भूपेश बघेल सरकार चल रही है।


संस्कार केंद्र पहुंचे, की सराहना

इस दौरान पवन सिंह ने मुरा की भद्रकाली महामाई के दरबार में माथा टेका और मिश्र निवास में धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीणों के साथ भोजन किया। जिसके बाद पं. लखनलाल मिश्र संस्कार केंद्र, सारागाँव का उन्होंने अवलोकन किया। उन्होंने संस्कार केंद्र को बच्चों में सनातनी संस्कार अंकुरित करने का प्रेरक कदम बताया।


ग़ौरतलब है कि पूर्व आई.ए.एस गणेश शंकर मिश्रा द्वारा उनके गृह ग्राम मुरा और आस-पास के पाँच गाँवों में सरस्वती संस्कार केंद्र प्रारंभ किए गये हैं, जिसमें प्रतिदिन स्कूली बच्चे अपनी विद्यालयीन शिक्षा ग्रहण करने के बाद एक घंटे इस केंद्र में सनातनी संस्कारों की शिक्षा प्रशिक्षित आचार्यों द्वारा ग्रहण करते हैं।

इन केंद्रों का सकारात्मक प्रभाव बच्चों पर पड़ रहा है और संबंधित ग्रामों के अभिभावक इस पहल की सराहना करते नहीं थकते। उनका कहना है जो बच्चे पहले कहना नहीं माँगे थे, आज प्रातः प्रणाम करके ही घर से बाहर निकलते हैं। यह संस्कार केंद्र क्षेत्र में सामाजिक क्रांति का केंद्र बन चुके हैं।


इस अवसर पर पूर्व विधायक देवजी पटेल, खरोड़ा मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, अंजय शुक्ला, अरविंद ठाकुर, अनिल सोनी, लखन धीवर, राजकुमार ठाकुर, ठाकुरराम वर्मा, मालती शांडिल्य, रेमन पाल, विद्याभूषण, मालती शांडिल्य, केवरबाई वर्मा, नंदपाल, ओमप्रकाश, रामलाल, पारस नायक, पुरशोत्तम साहू, जगदीश वर्मा तथा अन्य उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html