google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक मिश्रा ने बीटी रोड का किया भूमिपूजन, अटल प्रतिमा पर पर चढ़ाए श्रद्धा के फूल....

Dec 10, 2023
1 min read


































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर। राजधानी के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को बीटी रोड का भूमिपूजन नवनिर्वाचित विधायक पुरन्दर मिश्रा के हाथों कराया गया। रायपुर नगर निगम के पूर्व प्रस्तावित निर्माण कार्य में शामिल इस डामर रोड को सप्ताहभर के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे राहगीरों को इस मार्ग में सुगमता मिलेगी।


भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक पुरन्दर मिश्रा को रायपुर नगर निगम के संबंधित अधिकारी संजय वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एटीएम चौक से लेकर श्रम आयुक्त कार्यालय तक करीब 400 मीटर लंबे इस बीटी रोड के निर्माण पर 17 लाख रूपए की लागत आने का अनुमान है, जिसका ठेका दुर्ग के ठेकेदार को पूर्व में आवंटित किया गया है।

विधायक मिश्रा ने बीटी रोड निर्माण के लिए कुदाल चलाकर भूमिपूजन किया, जिसमें उनके साथ तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, शंकर नगर पार्षद सुमन राम प्रजापति, भाजयुमो कार्यकर्ता अर्पित सूर्यवंशी सहित रायपुर नगर निगम के अधिकारी—कर्मचारी और ठेकेदार व उनके कर्मचारियों के अलावा बड़ी तादाद में स्थानीय लोग मौजूद थे।


इस मौके पर विधायक मिश्रा ने कहा कि यह तो महज रूका हुआ कार्य है, जिसका निर्माण शुरु होने जा रहा है। इसके अलावा जल्द ही रायपुर उत्तर क्षेत्र में जो भी समस्याएं होंगी, सभी का जल्द समाधान निकाला जाएगा, ताकि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाएं पूरी हों और उन्होंने जिस विश्वास से भारतीय जनता पार्टी को चुना है, वह हर हाल में पूरा हो सके।


भूमिपूजन के साथ ही विधायक पुरन्दर ​मिश्रा ने एटीएम चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल अर्पित किए और उन्हें भगवा गमछा पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html